राजस्थान

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Admin Delhi 1
1 July 2023 10:00 AM GMT
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
x

राजसमंद न्यूज़: पिछले एक पखवाड़े से पिछोरा गांव में तेंदुए का आतंक था। आए दिन मवेशियों का शिकार करने से पशुपालक व ग्रामीण खौफ में थे। वन विभाग ने गुरुवार रात को पिंजरा लगाया। पिंजरे में श्वान को बांधा। तेंदुआ शिकार की फिराक में पिंजरे में कैद हो गया। बुधवार रात को तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में घुसकर बकरियों का शिकार कर दिया था। गुरुवार रात को श्वान के भौंकने की आवाज सुनकर तेंदुआ पिंजरे की ओर आया। श्वान के शिकार के लिए पिंजरे की ओर झपटा मारने पर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार सुबह मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पिछले 15 दिनों में तेंदुए ने 6-7 बकरियों का शिकार कर दिया था।

ग्रामीण बोले- और भी तेंदुए है, फिर से पिंजरा लगाएं: ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि गांव के आस-पास तीन से चार तेंदुए रहते हैं। आए दिन अलग-अलग जगहों पर मवेशियों का शिकार करते है। ग्रामीणों ने फिर से पिंजरा लगाने की मांग की।

Next Story