राजस्थान

नाथद्वारा में गिरे नींबू के आकार के ओले, पांच इंच बारिश से नाैतपा बह गया

Admin Delhi 1
5 Jun 2023 11:09 AM GMT
नाथद्वारा में गिरे नींबू के आकार के ओले, पांच इंच बारिश से नाैतपा बह गया
x

राजसमंद न्यूज: जिले में शनिवार रात अचानक काले बादल छाए और तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। रेलमगरा व नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र के कई गांवाें में नीबू आकार के ओले गिरे। नाकली माैसम विज्ञान केंद्र पर 15.5 एमएम यानी पाैन इंच बारिश दर्ज की गई। रविवार काे अधिकतम पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में 3.5 गिरावट के साथ 18 डिग्री दर्ज किया।

शनिवार काे दिन का तापमान 35 व रात का तापमान 21.5 डिग्री रहा था। रविवार सुबह बादल छाए रहे व 10 बजे बाद हल्की बारिश हुई। जिससे दिनभर उमस ने आमजन का परेशान किया। शनिवार रात 50 किलोमीटर प्रति घंटे से की रफ्तार से अंधड़ चला। जिससे दाे दर्जन से अधिक गांवाें में बिजली गुल रही। तेज मेघ गर्जना के साथ बिजलियां चमकी। तेज हवाओं से जिलेभर में 10 बिजली पाेल टूट गए, जिससे कई गांव अंधेरे में डूबे रहे।

Next Story