राजस्थान

आंचल अभियान के बारे में जानकारी लेकर आंगनबाड़ी केंद्र का किया गया निरीक्षण

Shantanu Roy
11 March 2023 11:40 AM GMT
आंचल अभियान के बारे में जानकारी लेकर आंगनबाड़ी केंद्र का किया गया निरीक्षण
x
बड़ी खबर
करौली। करौली भारतीय विदेश सेवा के चार अधिकारियों ने हिण्डौन शहर के आंगनबाडी केन्द्र सहित चार प्रमुख केन्द्रों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी ली। दक्षिण सूडान में भारतीय राजदूत विष्णु कुमार शर्मा, विदेश मंत्रालय के निदेशक मदन लाल रेगर, ऑस्ट्रेलिया में उप उच्चायुक्त सुनील मेहता और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जयपुर नीतू मेहरा ने यह जानकारी ली. अधिकारियों ने खेड़ा स्थित कृषि से जुड़े पॉली हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही फुलवाड़ा में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें सीएमएचओ डॉ. दिनेश कुमार मीणा व बीसीएमओ डॉ. दीपक चौधरी से कलेक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओं व स्कूली बच्चों के लिए चलाये जा रहे आंचल अभियान की पूरी जानकारी ली। बीसीएमओ डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को तीन श्रेणी में रखकर स्क्रीनिंग की गयी।
जिसमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर पाई गई। दूसरे चरण के सर्वे में 3 महिलाओं की हालत गंभीर पाई गई। ऐसी महिलाओं को विटामिन व आयरन की गोलियां देकर प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाई गई। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी भी ऐसी ही दो महिलाओं से रूबरू हुए। आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई की रस्म अदा करते हुए एक गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। बता दें कि कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के संबंध में कलेक्टर ने आंचल अभियान के तहत मई माह 2022 से स्क्रीनिंग कर एनीमिया की जांच कराई थी. बच्चों व गर्भवती महिलाओं में खून की कमी की समस्या सामने आई। जिसके बाद उन्हें खून की मात्रा बढ़ाने के लिए जरूरी दवाएं दी गईं। पहले चरण में फुलवाड़ा पंचायत के सरकारी स्कूल में 1220 की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 2 गंभीर पाए गए। तीसरे चरण में 917 की जांच की गई।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story