राजस्थान

वैर में एसीजेएम कोर्ट खुलने पर वकीलों ने जताई खुशी

Admin Delhi 1
28 Jun 2023 10:36 AM IST
वैर में एसीजेएम कोर्ट खुलने पर वकीलों ने जताई खुशी
x

भरतपुर न्यूज़: न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में यज्ञ का कार्यक्रम और अखंड रामचरितमानस का पाठ संपूर्ण हुआ। उसके बाद प्रसादी वितरित की गई। यह कार्यक्रम एसीजेएम कोर्ट खुलने की खुशी में हुआ। पप्पू राम शुक्ल द्वारा विधिविधान से यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में प्रवीण मिश्रा एडवोकेट ने अपनी पत्नी सहित यजमान के रूप में भाग लिया तथा अधिवक्ता गण के साथ-साथ पीठासीन अधिकारी नमो नारायण मीणा ने भी यज्ञ में आहूतियां दी। गौरतलब है कि 39 सदस्यीय अधिवक्ताओं का दल कोर्ट की मांग को लेकर तीर्थ यात्रा पर गया था।

Next Story