राजस्थान

बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Admin Delhi 1
19 July 2023 12:57 PM GMT
बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
x

अजमेर न्यूज़: राजस्थान लाेक सेवा आयोग (RPSC) का घेराव करने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने बैरिकेड्स पर चढ़े प्रदर्शनकारियों को नीचे गिरा गया। लाठीचार्ज में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची समेत 22 घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद बालकनाथ को पकड़ लिया।

अजमेर में मंगलवार को 'नहीं सहेगा राजस्थान' के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा का सुबह 10 बजे विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम था। अजमेर बोर्ड कार्यालय के पीछे गेट के पास पहले सभा की गई। सभा में नेताओं ने पेपरलीक को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया। सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता सभास्थल से आरपीएससी कार्यालय के लिए रवाना हुए।

दोपहर 3 बजे प्रदर्शन कर रहे लोगों को आरपीएससी कार्यालय से करीब 500 मीटर पहले घूघरा घाटी चढ़ने से पहले बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस जाब्ते से धक्का-मुक्की हुई। जिन्हें लाठीचार्ज कर पुलिस ने खदेड़ दिया।

Next Story