
x
Latehar लातेहार : मंगलवार को असमाजिक तत्वों ने एक वृद्ध की पिटाई की थी, जिससे बुधवार को उनकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन व ग्रामीणो ने सड़क जाम कर दिया है. घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम की है. यहां असमाजिक तत्वों ने बारियातू थाना क्षेत्र के हेसला ग्राम निवासी सुकरा उरांव (55) पिता स्व जौरा उरांव की जमकर मारपीट की थी. इसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. प्राथिमक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके विरोध में बुधवार की देर शाम बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच 22 पर ग्रामीण व परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई.
ग्रामीणों ने बताया कि सुकरा उरांव अपने बहनोई के घर ब्राह्मणी गए थे. वापसी के क्रम में गेरेजा ग्राम के पास कुछ असमाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की. उन्हें बेहोशी की हालत में वहां छोड़ दिया गया. इसके बाद परिजन उन्हें उठाकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया था. रांची रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने मामले को लेकर बालूमाथ थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक बालूमाथ रांची- मुख्य पथ तकरीबन एक घंटे से सड़क जाम है.
TagsLatehar मारपीटघायल वृद्ध मौतसड़क जामLatehar fightinjured old man diedroad blockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





