राजस्थान

बीती देर रात चोरों ने पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी की चोरी

Admindelhi1
29 March 2024 2:15 AM GMT
बीती देर रात चोरों ने पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी की चोरी
x
चोर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं

भीलवाड़ा: शहरी क्षेत्र के साथ-साथ चोर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीती देर रात चोरों ने एक मकान में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर 5 लाख कैश, 72 तोला सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी के गहने चुराकर भाग निकले।

मामला करेला थाना क्षेत्र के करठा गांव का है। यहां रहने वाले महेंद्र सिंह पिता गणपत सिंह चुंडावत के मकान में बीती देर रात चोरों ने पीछे की दीवार कूदकर घर में चोरी की वारदात की।

पुलिस के अनुसार परिवार के लोग रात में घर के चौक में सोए हुए थे। इस बीच देर रात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार फांदकर छत के रास्ते से मकान में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़ा और 5 लाख कैश , 2 सोने की रखड़ी 2.25 तोला, 2 शीशफुल 5 तोला, 2 नथ 2.5 तोला, 5 लोंग, सोने की 2 जोड़ी पुनच 5 तोला, 4 बाजूबंद 18 तोला, 2 हथफूल करीब 10 तोला, कान की झूमरिया 2.5 तोला, गले के 5 हार सेट 15 तोला, सोने का 2 आंवल 2.5 तोला, सोने की 6 अंगूठी 3 तोला, सोने की चैन नग दो करीब 2 तोला चुरा ले गए। इनके साथ ही सोने के लोंग, कान के तीन जोड़ी, सोने चांदी के मिक्स मे बने दो नारियल , सोने की आड़ 5 तोला, चांदी के पायजेब 15 जोड़ी , चांदी की बिछुड़ीयां दस जोड़ी, चांदी के कड़े एक जोड़ी कुल 73 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी ले गए।

Next Story