राजस्थान

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त

Tara Tandi
17 Aug 2023 3:45 PM IST
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त
x
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑनलाईन प्रवेश के पश्चात रिक्त विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) श्री सुधीर व्यास ने बताया कि ईमित्र/एसएसओ आईडी पर आवेदन 28 अगस्त को 11रू59 पीएम तक किए जा सकते हैं। आवेदक को संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर मुल दस्तावेजों की फोटो प्रति के साथ आवेदन पत्र कार्य दिवस में जमा करवाये जा सकते है।
आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। प्रवेश 31 अगस्त को प्रातः11 बजे मेरिट द्वारा दिया जायेगा।
---000---
Next Story