राजस्थान

एमनेस्टी स्कीम के तहत मोटर वाहन कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च

Tara Tandi
4 March 2024 6:18 PM IST
एमनेस्टी स्कीम के तहत मोटर वाहन कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च
x
जालोर । परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में भार वाहनों के अग्रिम कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है।
जिला परिवहन अधिकारी छगनलाल मालवीय ने बताया कि विभाग की ओर से विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए एमनेस्टी योजना लागू की गई है। वाहन स्वामी वाहन पर बकाया सम्पूर्ण कर निर्धारित समयावधि में जमा करवाकर 31 मार्च, 2023 के बकाया कर पर देय शास्ति में छूट का लाभ ले सकते हैं। बकाया कम जमा करवाने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भी जारी किये गये हैं।
Next Story