राजस्थान

बड़ी तादाद में विदेशी पर्यटकों ने खेली होली, गोविंद देव मंदिर में उड़े रंग

Admin Delhi 1
8 March 2023 1:21 PM GMT
बड़ी तादाद में विदेशी पर्यटकों ने खेली होली, गोविंद देव मंदिर में उड़े रंग
x

जयपुर: खासा कोठी होटल में टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित होने वाले होली उत्सव में बड़ी तादाद में सैलानियों ने होली खेली। होटल खासा कोठी में ये होली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल इसमें कई देशों के सैलानी आते हैं। इस होली उत्सव लोकप्रियता इतनी है कि इसमें शामिल होने के लिए सैलानी कई दिनों पहले ही आपना शेड्यूल तय कर लेते हैं। इसमें कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसका सैलानियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। यहां विदेशी पर्यटाकों ने डांस किया और होली खेली।

ठाकुर जी ने खेली वृंदावन की होली: आराध्य देव गोविंद देव ने धुलंडी के दिन मंदिर प्रांगण में आए गोपी गोपियन के साथ वृंदावन की होली खेली। मंदिर परिसर में इस दौरान होली के ऐसे रंग उड़े के ठाकुर भी उन रंगों में शामिल होकर ओझल हो गए। भक्तों ने जयकारे लगाकर ठाकुर को रिझाया और अपने साथ लाए रंग ठाकुर जी को श्रद्धा के साथ लगाए।

Next Story