राजस्थान
Khanpur विधानसभा क्षेत्र के 236 गांवो में श्मभशान घाट हेतु भूमि आवंटित -राजस्व मंत्री
Tara Tandi
3 March 2025 5:52 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 456 गांवो में से 236 राजस्व गांवो में श्मशान घाट हेतु भूमि आवंटित है तथा इन 236 राजस्व गांवो में से 21 राजस्व गांवो में श्मशान घाट के साथ कब्रिस्तान हेतु भी भूमि आवंटित है। उन्होंने इन गांवों की सूची सदन के पटल पर रखी।
राजस्व मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव के श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव विभाग स्तर पर लंबित नही है।
इससे पहले विधायक श्री सुरेश गुर्जर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र में 220 राजस्व गांवों में श्मशान एवं कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटित नही है। उन्होंने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा भूमि आवंटन की मांग किये जाने पर नियमानुसार भूमि आवंटन की कार्यवाही की जाती है।
TagsKhanpur विधानसभा क्षेत्र236 गांवोश्मभशान घाटभूमि आवंटित -राजस्व मंत्रीKhanpur assembly constituency236 villagescrematoriumland allotted - Revenue Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





