राजस्थान

Firf tenders की कमी बनी हादसे में बड़ी वजह

Kanchan Paikara
2 July 2026 5:48 PM IST
Firf tenders की कमी बनी हादसे में बड़ी वजह
x
Dausa | दौसा : दौसा बस हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के बाद गठित जांच दल ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है, जिसमें घटनास्थल का निरीक्षण, राहगीरों, ट्रेलर चालक और अन्य लोगों के बयान शामिल किए गए हैं। रिपोर्ट में कई ऐसे अहम बिंदु सामने आए हैं, जिन्हें भविष्य में सड़क हादसों को रोकने के लिए जरूरी माना जा रहा है।
जांच में कई कमियां आईं सामने
रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने भी सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है। दौसा जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी। इसके अलावा मुख्य सचिव की बैठक के बाद इस मामले को लेकर दिल्ली में एनएचएआई के चेयरमैन के साथ भी समीक्षा बैठक होगी, जिसमें दौसा और राज्य के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
साइन बोर्ड और दिशा संकेत पर सवाल
जांच रिपोर्ट में यह सामने आया कि दुर्घटना स्थल के आसपास साइन बोर्ड पर्याप्त नहीं थे और जो लगाए गए थे, वे दूर से साफ दिखाई नहीं देते थे। जयपुर दिशा की ओर जाने वाले संकेत भी ठीक से डिजाइन नहीं किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन संकेतों को समझने के लिए वाहन चालकों को अपनी गति धीमी करनी पड़ती थी, जिससे जोखिम बढ़ जाता है।
जांच दल का मानना है कि इसी तरह की कमी हादसे का एक कारण हो सकती है, हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
फायर टेंडर की कमी भी चिंता का विषय
रिपोर्ट में यह भी संकेत मिला है कि घटनास्थल पर फायर टेंडर और आपातकालीन सहायता की उपलब्धता भी पर्याप्त नहीं थी, जिससे राहत कार्य में देरी हुई।
Next Story