राजस्थान

रामपुरा अस्पताल में बेड की कमी, प्रसूताएं व पुरुष एक ही वार्ड में भर्ती

Admin Delhi 1
22 May 2023 11:37 AM GMT
रामपुरा अस्पताल में बेड की कमी, प्रसूताएं व पुरुष एक ही वार्ड में भर्ती
x

कोटा: शहर के रामपुरा सेटेलाइट अस्पताल का इन दिनों पुननिर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। विकास कार्य के चलते अस्पताल को तीन मंजिल में शिफ्ट किया हुआ है। लेकिन वहां जगह की कमी के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पर्याप्त बेड नहीं होने से मरीजों को ब्रैंच पर लेटाकर ड्रीप लगाई जा रही है। वहीं भीषण गर्मी के बावजूद वार्ड पर्याप्त पंखे और कूलर नहीं होने से मरीज परेशान हो रहे है।

महिला व पुरुषों का कॉमन वार्ड में कर रहे इलाज

अस्पताल में जगह की कमी के चलते महिलाओं व पुरुषों को एक वार्ड में भर्ती कर रखा है जिससे महिला मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की आवाजाही अधिक होने से महिलाओं की निजता में भी परेशानी हो रही है। महिलाएं पुरुषों के साथ हो रहे इलाज से असहज महसूस कर रही है।

अस्पताल में पंखों की नहीं व्यवस्था

इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। लेकिन रामपुरा अस्पताल में ना तो मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त जगह है ना ही पंखे ऐसे में गर्मी में मरीजों को इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन अस्पताल के पास पर्याप्त जगह नहीं होने से गलियारे और जहां जगह मिल रही वहीं इलाज किया जा रहा है।

निर्माणाधीन भवन से होकर गुजरना मजबूरी

रामपुरा अस्पताल में चल रहे विकास कार्यो के चलते मुख्य मार्ग से लेकर चहुंओर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। निर्माण सामग्री और चलते निर्माण कार्य के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है।

बेड नहीं होने से बेंच पर करना पड़ रहा इलाज

मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।लेकिन अस्पताल में पर्याप्त बेड नहीं होने से मरीजों को बेच व गलियारे में लेटाकर इलाज किया जा रहा है। जहां पंखे तक नहीं है।

गंदगी में लगी वाटर कूलिंग मशीन

रामपुरा अस्पताल के चल रहे निर्माण कार्य के चलते वाटर कुलिंग मशीन अब बाहर आ गई है। उसके पास ही निर्माण कार्य चल रहा है। वाटर कूलिंग मशीन के चहुंओर गंदगी फैली है। जिससे मरीजों को कीचड़ पीने का पानी भरना पड़ रहा है।

Read More लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दो किशोर आपस में भिड़े, दोनों घायल

अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अस्पताल को तीन मंजिल में शिफ्टकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सभी को समय पर इलाज मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।

- डॉ. आर के सिंह, अधीक्षक रामपुरा अस्पताल

Next Story