राजस्थान

धुएं में दम घुटने से असम मूल के श्रमिक पति-पत्नी की मौत

Admin Delhi 1
9 Jan 2023 2:35 PM GMT
धुएं में दम घुटने से असम मूल के श्रमिक पति-पत्नी की मौत
x

बीकानेर: बीछवाल थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम करने वाले खेलावाड़ी (आसाम) मूल के हाल बीकानेर निवासी 39 वर्षीय अनिलचंद बर्मन तथा 37 वर्षीय पूर्णिमा बर्मन की रविवार रात घर में जल रही सिगड़ी के धुऐ में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया की सन्नी वूलन मिल में मजदूरी करते थे। वे अपने घर पर रात को सिगड़ी जलाकर सो गए थे। देर रात को ही उनकी दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक दंपत्ती के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हैं। दोनों के परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार मृतक अनिल व पूर्णिमा के घर पर सोमवार की सुबह जब कोई हलचल नहीं दिखी तो आस पास के लोगों ने उनके घर जाकर जानकारी की। तब पता चला कि दोनों पति पत्नी अचेत पड़े हैं। घर में सिगड़ी पड़ी मिली। जो रात भर जली और उसके धुएं ने दोनों की जान ले ली। पड़ौसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Next Story