राजस्थान

श्रमिक संघ ने महिलाओं का सम्मान किया

Admin Delhi 1
11 Oct 2023 6:34 AM GMT
श्रमिक संघ ने महिलाओं का सम्मान किया
x

झुंझुनू: विद्युत श्रमिक महासंघ के संस्थापक बाला साहब साठे के जयंती शताब्दी वर्ष पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिला झुंझुनूं की ओर से बुधवार को स्थानीय अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में मनाया गया। विद्युत में कार्यरत महिला कर्मियों का अभिनंदन किया गया। डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने कहा की विद्युत क्षेत्र में बाला साहब साठे कर्मठ एवं जुझारू संगठक रहे तथा विद्युत में भारतीय मजदूर संघ का संगठन स्थापित किया।

उनकी शताब्दी वर्ष पर जयंती मनाते हुए शहरी तथा ग्रामीण उपखंड में पौधारोपण किया गया। जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया की कार्यालय परिसर में 21 की संख्या में पौधारोपण कर उनकी परवरिश की जिम्मेदारी श्रमिक संघ ने ली। महिला विद्युत कर्मियों में रामप्यारी, रीना चौधरी, सुनीता प्रजापत सुनिता वर्मा प्रिया सुमन कविता सुनीता अनीता जागृत का स्वागत किया गया। एईएन राजकुमार राव ,उपखंड अध्यक्ष राजेंद्र योगी, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव सोमेश स्वामी, सत्यप्रकाश शर्मा, जिला संयुक्त महामंत्री राजवीर सांमरिया, राजेश सैनी होशियार, विशाल, नितेश सैनी अजय, विमला देवी, संगीता झाझड़िया, अभिलाषा, गोरा, सोना मौजूद रहे।

Next Story