राजस्थान

तेज़ बारिश से कच्चा मकान गिरा, पीड़ित ने की आर्थिक सहायता की मांग

Shantanu Roy
30 Jan 2023 5:37 PM GMT
तेज़ बारिश से कच्चा मकान गिरा, पीड़ित ने की आर्थिक सहायता की मांग
x
बड़ी खबर
टोंक। टोंक अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से मौसम में बदलाव देखा गया. रविवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी हुई। मावठ से जहां देर से बोवनी करने वाले किसानों के चेहरे खिले देखे जा सकते थे। वहीं जल्दी बोवनी करने वाले किसानों को नुकसान हुआ है। रबी की फसल में मावठ फायदेमंद रहेगा। उधर, बारिश से दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। किसान मुकेश दगोलिया ने बताया कि मावठ से सरसों व गेहूं की देर से बुआई करने से लाभ होगा. वहीं अगेती बोवनी करने वाले किसानों के खेतों में कटी फसल व कटाई के लिए तैयार फसल को नुकसान हुआ है, बारिश के कारण कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया. कस्बे में लगातार हो रही बारिश से गोपाल गुर्जर का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया. जिससे कच्चे घर में रखे अनाज की बोरियां, लोहे की पेटी, खाने के बर्तन सहित अन्य सामान दब गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
Next Story