राजस्थान

पर्यटन क्षेत्र में योगदान के लिए कुलदीप सिंह चंदेला सम्मानित

Admindelhi1
28 Sept 2026 9:55 AM IST
पर्यटन क्षेत्र में योगदान के लिए कुलदीप सिंह चंदेला सम्मानित
x
दीया कुमारी के हाथों कुलदीप सिंह चंदेला हुए सम्मानित

जयपुर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलदीप सिंह चंदेला को सम्मानित किया। वे वर्तमान में फिक्की और पीएचडीसीसीआई की पर्यटन उप-समितियों के चेयरमैन का कार्यभार संभाल रहे हैं।

इस अवसर पर चंदेला ने कहा कि “यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि राजस्थान के पूरे पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों का सम्मान है। राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने के लिए सरकार और पर्यटन उद्योग को मिलकर लगातार काम करना होगा।”

उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह चंदेला पर्यटन उद्योग को इंडस्ट्री का दर्जा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख पर्यटन एक्सपर्ट्स में शामिल हैं। वे फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर), होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Next Story