राजस्थान
Kotputli: शहर चलो अभियान के तहत आमजन की सुविधाओं के लिए विशेष प्री-कैम्प
Tara Tandi
4 Sept 2025 1:01 PM IST

x
Kotputli-Baharod कोटपूतली-बहरोड़ । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘शहर चलो अभियान-2025’ के अंतर्गत आमजन को सुगम और त्वरित राहत मिल सके, इसलिए नगर परिषद कोटपूतली द्वारा वार्डवार आमजन की समस्याओं को चिन्हित करने एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए 4 सितम्बर से 13 सितम्बर तक नगर परिषद क्षेत्र में प्री-कैम्पों का आयोजन होगा।
नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 4 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 10 तक एवं ग्राम पंचायत खेड़की वीरभान के लिए बीरबल की धर्मशाला गोपालपुरा रोड पर , 8 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 से 25 तक के लिए पंचायत समिति में, 9 सितम्बर को वार्ड संख्या 26 से 40 तक के लिए नागाजी की गोर फायर स्टेशन कार्यालय में , 10 सितम्बर को पंचायत गोनेडा, खेड़की मुक्कड़, पनियाला, सांगटेडा और रामसिंहपुरा के लिए पंचायत भवन खेड़की मुक्कड में, 11 सितम्बर को पंचायत कांसली, सरूंड, जगदीशपुरा के लिए पंचायत भवन सरुंड में, 12 सितम्बर को पंचायत कल्याणपुरा-खुर्द, सुंदरपुरा, अमाई, मोहनपुरा के लिए पंचायत भवन कल्याणपुरा खुर्द में एवं 13 सितम्बर को पंचायत बामनवास और चतुर्भुज के लिए पंचायत भवन बामनवास में प्री-कैम्प आयोजित होंगे।
प्री- कैम्पो में ये होंगे काम
आयुक्त ने बताया कि प्री-कैम्पों में आमजन की समस्याओं को चिन्हित करने एवं आवेदन प्राप्त किए जाएंगे जिनमें साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाने, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराने, ब्लैक स्पॉट सही करवाने, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती, 69ए, कृषि भूमि), भू-उपयोग परिवर्तन, खाचां भूमि, नामांतरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, उप विभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किए जा सकेंगे।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों का लाभ उठाए तथा कैम्प में आकर आवेदन करें, ताकि जनहित की समस्याओं का 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शहर चलो अभियान के माध्यम से समाधान कर लाभांवित किया जा सके। आयुक्त ने बताया कि उक्त शिविरों के प्रभारी अधिशाषी अभियंता दीपक मीणा रहेंगे.
TagsKotputli शहर चलो अभियानआमजन सुविधाओंविशेष प्री-कैम्पKotputli city chalo campaignpublic facilitiesspecial pre-campजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





