राजस्थान
Kotputli-Baharod: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
Tara Tandi
25 March 2025 2:48 PM IST

x
Kotputli-Baharod कोटपूतली-बहरोड़ । जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की एवं सभी विभागों को बजट घोषणाओं के कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के तहत 25 मार्च से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु उपयुक्त स्थानों का चयन करते हुए समस्त तैयारियां पुख्ता रखें. उन्होंने कहा कि 25, 27 एवं 29 मार्च को क्रमश: महिला सम्मेलन, गरीब एवं अंत्योदय, युवा एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के साथ वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम भी जुड़ेंगे. इन कार्यक्रमों में लाभार्थियों की उपस्थिति सहित राज्य स्तर से प्राप्त समस्त दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें संबंधित विभागीय अधिकारी. उन्होंने 30 मार्च को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सहित आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा.
उन्होंने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को गति देते हुये भूमि चिन्हिकरण, भूमि आवंटन, नवीन कार्यों की डीपीआर, टैंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुये विकास कार्यों को समय पर पूरा करें जिससे विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होंने बजट घोषणाओं के प्रगतिरत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों के अनुरूप सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करते हुये जिले को अग्रणी पायदान पर रखें। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लोगों को लाभान्वित करते हुये विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रकरणों को निस्तारित कर एवरेज डिस्पोजल टाइम को बेहतर करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार करने को कहा. उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुये जिले व शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ रखें जिससे आमजन को पेयजल की परेशानी न होl उन्होंने क्रिटिकल एरिया को चिन्हित करते हुए पेयजल आपूर्ति के संबंध में तैयारियां पुख्ता रखने को कहा. उन्होंने अवैध जल कनेक्शनों पर कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा.
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सड़क, बिजली, पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं से सम्बंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे आमजन को समय पर लाभ मिल सके।
बैठक में जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि महेंद्र जैन, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामनिवास यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
TagsKotputli-Baharod जिला कलेक्टरअध्यक्षता साप्ताहिकसमीक्षा बैठक आयोजितKotputli-Baharod District Collectorchaired weeklyreview meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





