राजस्थान

Kotputli-Baharod: नशामुक्ति कार्यशाला का आयोजन

Tara Tandi
26 Jun 2025 5:35 PM IST
Kotputli-Baharod: नशामुक्ति कार्यशाला का आयोजन
x
Kotputli-Baharod कोटपूतली-बहरोड़ l नशामुक्ति दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के सहयोग से नशामुक्त अभियान में कोटपुतली में जिला स्तरीय नशामुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान नशामुक्ति हेतु कोटपुतली के प्रमुख बाजार से रैली निकाली गई,जिला स्तरीय कार्यशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विपिन,पुलिस विभाग की और से पुलिस उपाधीक्षक राजेन् बुरड़क, जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव ने नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी प्रदान की.
Next Story