राजस्थान
Kotputli-Bahadurgarh: जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश
Tara Tandi
21 Feb 2025 8:01 PM IST

x
Kotputli-Bahadurgarh कोटपूतली-बहरोड़। सभी योजनाओं का लाभ हर एक पात्र तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में जिले के समस्त अधिशाषी अधिकारी (ईओ) और विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल के बारे में विस्तार से समीक्षा की एवं आमजन के परिवादों और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ काम करें अधिकारी। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा कर योजना के तहत चल रहे सर्वे के कार्य को अच्छे से करने व इसके उचित प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि सरकार की मंशानुरूप हर पात्र को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजना के तहत वितरण किए गए पट्टों को डिजिटलीकरण के तहत ई-पंचायत पोर्टल पर दर्ज करने को कहा. उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ सफाई करवाने, घर-घर से कचरा संग्रहण की उचित व्यवस्था करवाने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा संग्रहण नहीं करने हेतु पाबंद करने, सामुदायिक शौचालयों एवं पिंक टॉयलेट्स एवं विद्यालयों व आंगनबाड़ी के शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए साथ ही ग्रामीण इलाकों के सौंदर्यीकरण करने हेतु आवश्यक प्रयास व दिशा निर्देशों कि पालना पूर्ण करने को कहा. उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर संबंधित टेंडर फर्म को नोटिस जारी करते हुए पाबंद करने के निर्देश दिए.
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों, सरकारी भवनों और अन्य क्षेत्रों में सफाई अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ठोस और गीले कचरे के पृथक्करण को सुनिश्चित करने, नियमित सफाई की निगरानी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जिले में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और आमजन को भी जागरूक किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की जिले में प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए.
बैठक में उन्होंने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। बैठक में नगर परिषद एवं नगर पालिका के प्रमुख प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी की गई और कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास करें और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने विशेष रूप से आधारभूत आवश्यकताओं से जुडी योजनाओं जैसे स्वच्छता, आवास, जल आपूर्ति और संपर्क पोर्टल पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम कोटपुतली बृजेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट सहित समस्त विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे.
TagsKotputli-Bahadurgarh जिला कलेक्टरअधिकारियों बैठकदिए निर्देशKotputli-Bahadurgarh District Collectorofficers meetinggave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





