राजस्थान
Kotputli-Bahadur: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
Tara Tandi
27 March 2025 6:36 PM IST

x
Kotputli-Bahadur कोटपूतली–बहरोड़ । भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) का उद्देश्य देश के युवाओं को व्यावहारिक उद्योग अनुभव प्रदान करना है। योजना के तहत भारत की टॉप रेटेड 500 कंपनियों में युवाओं को प्रोफेशन से जुड़ी स्किल सीखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को सरकार व कंपनियां स्टाइपेंड भी देंगी।
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। उन्होंने युवाओं को अधिकतम संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने और शीघ्र आवेदन करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि पात्र युवाओं को योजना के अंतर्गत भारत की टॉप 500 कंपनियों में 12 महिने की इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार ने अगले 5 वर्ष में लो इनकम हाउसहोल्ड्स के 21 से 24 वर्ष के 1 करोड़ युवाओं इंटर्नशिप के जरिए स्किल्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। https://pminternship.mca.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार इंटर्न को भारत सरकार द्वारा 4500 रूपये और इंडस्ट्री द्वारा 500 रुपये का भुगतान मंथली असिस्टेंस के रूप में किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को 6 हजार रुपये एकमुश्त इंसीडेंटल्स के लिए भी प्रदान किया जाएगा। युवा योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800116090 से संपर्क कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
उन्होंने बताया कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्टर नाउ/यूथ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इसमें आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात इसके लिए निशुल्क आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के रूप में आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्युमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत होगी। उक्त योजना से संबंधित योग्यता, उद्देश्य, लाभ आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in पर लोग इन कर सकते हैं।
यह है पात्र
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत आवेदन 21 से 24 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ लेने हेतु 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास, डिप्लोमा धारक और स्नातक किए युवा आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
TagsKotputli-Bahadurप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनाPMIS आवेदनअंतिम तिथि नजदीकPrime Minister's Internship SchemePMIS Applicationlast date nearजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





