राजस्थान

महिलाओ से चेन लूटने वाला कोटा का बदमाश गिरफ्तार

mukeshwari
7 Jun 2023 6:03 PM GMT
महिलाओ से चेन लूटने वाला कोटा का बदमाश गिरफ्तार
x

भीलवाड़ा। शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक महिला के गले से दिन दहाडे चेन लूटने के मामले में पुलिस ने कोटा के बदमाश जय कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी पर एक दर्जन से अधिक लूट,गेंगरेप,चोरी जेसे कई मामले दर्ज है। जानकारी के अनुसार एक जून को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के संजय काॅलोनी निवासी रेखा पत्नी पारस कुमार नाहर के गले से नेहरू रोड़ पर अज्ञात बाईक सवार लूटेरे ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वू के निर्देश पर उपाधीक्षक सदर योगेश शर्मा ने इस वारदात का खुलासा करते हुए। कोटा के न्यू जवाहर नगर आनंद कोटा हाल जिंदबाबा की बावडी के पास थेकड़ा थाना उद्योग नगर निवासी जय कुमार शर्मा 48 राजेन्द्र पाल शर्मा को गिरफ्तार किया। उसने वारदात करना कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू की तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी होने पर नाहर दंपती ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story