राजस्थान
Kota: महिला की चाकू से हत्या भांजा घायल, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
19 March 2025 12:45 PM IST

x
Kota कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें घर में सो रही महिला की बदमाश ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात में घर में मौजूद मृतका भांजा भी चाकू के हमले में घायल हुआ है। जिसका एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं वारदात करने के बाद फरार हुए आरोपी अमीर मोहम्मद उर्फ सीबू को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि हुसैनी नगर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला सुमित्रा की देर रात को हत्या हो गई। मृतका का भांजा अरविंद भी उस समय वहीं मौजूद था, जिस पर भी बदमाश ने चाकू से हमला किया है। अरविंद के गले और अन्य जगहों पर चाकू के निशान लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस जाब्ता, डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। कमरे में कई जगह पर खून बिखरा हुआ था। वही वारदात के बाद परिजन महिला और उसके भांजे को अस्पताल लेकर पहुंच चुके थे। जहां पर चिकित्सकों महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के बेटे जितेंद्र ने बताया कि वारदात के समय वह और उसकी पत्नी कमरे में ही सो रहे थे। मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो देखा की मां और अरविंद खून से सने हुए पड़े थे। सुमित्रा के सीने पर चाकू के निशान थे। वहीं अरविंद के गले पर चाकू के निशान थे। इसके बाद पड़ोसियों परिवार के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है की वारदात के पीछे वजह क्या रही इस बारे में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है
TagsKota महिला चाकूहत्या भांजा घायलआरोपी गिरफ्तारKota woman stabbedmurdernephew injuredaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





