राजस्थान

केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का कोटा दौरा, जानिए क्या है इसमें खास

mukeshwari
2 Jun 2023 12:39 PM GMT
केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का कोटा दौरा, जानिए क्या है इसमें खास
x

कोटा। केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे आज कोटा दौरे पर पहुचे। इस दौरान कोटा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। वहीं कोटा सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्याओं को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री को सलामी भी दी गई। वहीं मीडिया से बातचीत करने पर मंत्री चौबे ने कहा कि केन्द्र में जब से मोदी की सरकार बनी है तबसे देश में काफी विकास के काम हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश की अलग पहचान बनाई है।

उनके नेतृत्व में देश आज विकास की ओर आगे बढ रहा है। चौबे ये भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव मंे राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। तो वहीं राजस्थान सरकार द्वारा 100 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर भी कहा कि आज कांग्रेस सरकार फ्री में बिजली दे रही है इतने सालो से ये योजना क्यो नहीं चलाई गई आज जब चुनाव नजदीक आ गए है तो उनको प्रदेश की जनता की याद आ गई है। आज बिजली फ्री दे रहे है आने वाले समय मे जनता को उनको फ्री कर देगी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story