राजस्थान
Kota: नीट परीक्षा से पहले छात्र ने लगाया फांसी, पुलिस कर रही जांच
Tara Tandi
4 May 2025 1:17 PM IST

x
Kota कोटा : देशभर में जहां रविवार को नीट-यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर नीट-जेईई की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। कोटा के पाश्र्वनाथ विहार में यह दिल दहलाने की घटना हुई है। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल से छात्र के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
फिलहाल, छात्र ने सुसाइड क्यों किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छात्र परीक्षा का तनाव नहीं झेल पाई, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। देशभर में रविवार को नीट(यूजी) 2025 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोटा की रहने वाली यह छात्र भी नीट यूजी की तैयारी कर रही थी और रविवार को उसे भी परीक्षा देनी थी।
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस के अनुसार, जिस वक्त यह घटना हुई, घर में माता-पिता बाजार गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 3 मई को रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पाश्र्वनाथ विहार में एक छात्र ने फांसी लगा ली है। मौके पर पुलिस पहुंची और कमरे से छात्र के शव को कस्टडी में लेकर उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, छात्र परिवार के साथ यहां पर कुछ वर्षों से यहां पर रह रही थी। प्रारंभिक जांच के दौरान जानकारी मिली है कि छात्र यहां पर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बता दें कि नीट-यूजी 2025 की परीक्षा रविवार को देश भर में आयोजित की जा रही है। जिसमें 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा देशभर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
TagsKota नीट परीक्षा पहलेछात्र लगाया फांसीपुलिस जांच जारीKota: Before NEET examstudent committed suicide by hanging himselfpolice investigation is going onजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





