राजस्थान
Kota : कोचिंग हब में कम अंक आने पर 5वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान
Tara Tandi
6 Jun 2024 10:56 AM IST

x
Kota कोटा : राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। नीट की परीक्षा में कम अंक आने से डिप्रेशन में गई छात्रा ने बुधवार को पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा बागिशा तिवारी, रीवागढ़ मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। यहां कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी। वह अपनी मां और भाई के साथ जवाहर नगर इलाके में एक बहुमंजिला फ्लैट में रह रही थी। घटना के समय छात्रा की मां अपने कमरे में सो रही थी।
जवाहर नगर थानाधिकारी हरिनारायण शर्मा ने बताया कि बगिशा तिवारी (18) रिवागढ़ मध्य प्रदेश की रहने वाली थी, जो पुखराज एलिमेंट बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर कमरा नं. 503 में उसकी मां और भाई के साथ रहती थी। छात्रा एक साल से नीट की तैयारी कर रही थी। उसका भाई 11वीं में पढ़ता है और वो भी जेईई की तैयारी कर रहा है।
छात्रा का एक दिन पहले ही नीट का रिजल्ट आया था। बताया जा रहा है कि परीक्षा में छात्रा के कम अंक आने से वो डिप्रेशन में थी। बुधवार दोपहर उसकी मां कमरे में सो रही थी, इसी दौरान छात्रा अपने कमरे से बाहर आई और खिड़की से नीचे कूद गई। घटना के तुरंत बाद ही छात्रा को निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsKota कोचिंग हबकम अंक 5वीं मंजिलकूदकर छात्रादी जानKota coaching hublow marks 5th floorstudent committed suicide by jumpingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





