
x
Kota कोटा: जिले में डीजे पर नाचते समय हुए आपसी विवाद में बदमाशों ने दुल्हन के मामा और दो जनों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई, वहीं दुल्हन के मामा के पेट में चाकू लगने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घायल की तरफ फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। अगर रिपोर्ट आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
घायल युवक राहुल ने बताया कि उसकी भांजी की शादी के बाद शुक्रवार को कोटा में आशीर्वाद समारोह का आयोजन शहर के जवाहर नगर इलाके के एक भवन में चल रहा था। इस दौरान डीजे पर नाचते समय कुछ युवकों ने राहुल के जीजा से धक्का-मुक्की कर दी, जिससे वो नीचे गिर गए। जैसे ही राहुल और अन्य साथी जीजा को उठाने के लिए गए तो तीन युवकों ने उन चाकू से हमला कर दिया, जिससे राहुल, दीपक और सौरभ को चाकू लग गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि चाकू मारने युवक कौन थे, इसका उनको भी पता नहीं है। वहीं पुलिस भी घायल युवकों और परिवार के लोगों से बदमाशों के बारे में पता लगा रही है। साथ ही शादी में लिए गए फोटो और वीडियो भी खंगाल रही है।
दूसरी ओर शहर के उद्योग नगर इलाके में भी देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां शादी में आए प्रदीप नाम के युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल प्रदीप को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वो प्रेमनगर इलाके में एक शादी समारोह में आया था, जहां पर कुछ लड़कों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बीचबचाव करने के दौरान लड़कों ने प्रदीप पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
TagsKota दो शादी समारोह चाकूबाजीदो लोग गंभीर घायलKota Knife attack at two wedding ceremoniestwo people seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





