राजस्थान

कोटा: पड़ोस की किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
25 March 2022 11:56 AM GMT
कोटा: पड़ोस की किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: मंडाना थाना पुलिस ने एक 16 वर्षीय बालिका को शुक्रवार को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति कोटा की रोस्टर सदस्य मधुबाला शर्मा के समक्ष पेश किया गया। बालिका को नांता बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया है। रोस्टर सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि पीड़ित बालिका के घर में माता-पिता और दो भाई एक बहन है। परिवार के सभी सदस्य खेतीबाड़ी का काम करते है। पड़ोस में रहने वाला एक लड़का बालिका को बहला फुसलाकर 18 मार्च को अपने साथ ले गया था। पीड़ित परिजनों को पता चलने पर मंडाना थाने पर रिपोर्ट दी और लड़के पर लड़की का अपहरण कर भगा ले जाने का शक जताया।

आरोपित युवक गांव में ही खदान का काम करता है। रिपोर्ट पर पुलिस ने सात दिन बाद बालिका को दस्तयाब किया। काउंसलिग को दौरान सामने आया कि किशोरी अपने साथ घर से सात हजार रुपये लेकर गई थी। आरोपित युवक ने उसे लेकर घूमता रहा और अलग-अलग स्थानों पर लेजाकर उससे दुष्कर्म किया। बालिका को आश्रय की आवश्यकता होने से उसे नांता स्थित बालिजा गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया है।

Next Story