राजस्थान

Kota: आठवीं बार कोटा मंडल ने दिखाया 100 प्रतिशत समयपालन

Admindelhi1
14 March 2026 8:58 PM IST
Kota: आठवीं बार कोटा मंडल ने दिखाया 100 प्रतिशत समयपालन
x

काेटा: मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने यात्री सुविधा और बेहतर परिचालन प्रबंधन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मंडल से गुजरने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस एवं मेमू गाड़ियों का 100 प्रतिशत समयपालन सुनिश्चित किया। इस दिन कोटा मंडल में कुल 122 मेल/एक्सप्रेस एवं मेमू गाड़ियाँ निर्धारित समयानुसार संचालित हुईं। यह उपलब्धि मार्च माह में दूसरी बार तथा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में आठवीं बार प्राप्त की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कोटा मंडल द्वारा 100 प्रतिशत समयपालन की उपलब्धि 20 अप्रैल, 13 जून, 12 जुलाई, 13 जुलाई, 10 अगस्त, 17 अगस्त 2025 तथा 7 मार्च और 12 मार्च 2026 को प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि परिचालन, यातायात रनिंग संचालन, गाड़ी एवं वैगन, संकेत एवं दूरसंचार, वाणिज्य तथा इंजीनियरिंग विभागों के समन्वित एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।

Next Story