राजस्थान
Kota: ऊर्जा मंत्री ने उद्घाटन कर किया अवलोकन प्रदर्शनी में हुआ राज्य सरकार के विकास
Tara Tandi
12 Dec 2024 8:09 PM IST

x
Kota कोटा । राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में गुरूवार को किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हुए नवाचारों, विकास कार्यों को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा भी विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी में दर्शाया गया। ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर पंच गौरव प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान प्रवास, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की पहल पर किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान, हरियालो राजस्थान, लखपति दीदी, रोजगार उत्सव, किसान सम्मान निधि, मां वॉउचर योजना सहित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। वहीं, जिला प्रभारी मंत्री श्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के सानिध्य में हुए राज्य स्तरीय एवं जिला स्तर के कार्यक्रमों के फोटोग्राफ प्रदर्शनी में दर्शाए गए।
मुख्य अतिथि ने सभी विभागों की स्टॉल पर जाकर विभागीय योजनाओं की उपलब्धि एवं नवाचारों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, जन प्रतिनिधि राकेश जैन एवं अन्य गणमान्य जन, जिला कलक्टर रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला, शहर अनिल सिंघल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उद्घोषणा संज्ञा शर्मा ने की।
प्रदर्शनी में पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सहकारिता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, सूचना प्रौद्योगिकी, जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। नगर निगम की प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न उत्पाद बनाने का लाइव डेमो दिया।
कोटा की पहचान बनेंगे ‘‘पंच गौरव’’
राज्य सरकार के नवाचार ‘‘पंच गौरव’’ के अंतर्गत कोटा जिले के पंच गौरव में एक उपज धनिया, एक प्रजाति खैर, एक गंतव्य चम्बल रिवर फ्रंट, एक खेल कुश्ती एवं एक उत्पाद कोटा डोरिया को चुना गया है। इन पंच गौरव का राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया।
पंच गौरव प्रदर्शनी में वन विभाग द्वारा एक प्रजाति खैर के अंतर्गत खैर वृ़क्ष की विशेषताओं और औषधियों गुणों की जानकारी प्रदर्शित की गई। वहीं, खैर के गोंद से निर्मित लड्डू, पाक इत्यादि प्रदर्शित किए गए। कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा चम्बल रिवर फ्रंट के विभिन्न दृश्यों और विशेषताओं को दर्शाया गया। कृषि विभाग द्वारा एक उपज धनिया के गुणों, इसकी विभिन्न किस्मों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, धनिए से निर्मित पंजीरी, मिठाई इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। एक उत्पाद कोटा डोरिया के वस्त्रों का प्रदर्शन जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से बुनकरों द्वारा किया गया। एक खेल कुश्ती के बारे में विभिन्न जानकारियां खेल विभाग की स्टॉल पर प्रदर्शित की गई।
आरम्भ में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं अन्य अतिथियों का जिला प्रशासन के अधिकारियों, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक मोहम्मद मुस्तफा शेख, सहायक निदेशक रचना शर्मा, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी आकांक्षा शर्मा, सहायक लेखाधिकारी प्रथम देवेन्द्र सिंह चौहान ने स्वागत किया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी नितेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ सहायक राजेश गुर्जर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक कल्पना देवी ने भी किया अवलोकन
लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने भी महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में लगाई गई जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी देखी एवं सभी विभागों की स्टॉल पर जाकर अवलोकन करते हुए विभागीय योजनाओं एवं दर्शाए गए उत्पादों की जानकारी ली और सराहना की।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी 15 दिसम्बर तक चलेगी। इस दौरान जन प्रतिनिधि सहित आमजन प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में किसान सम्मेलन का जिला स्तरीय आयोजन 13 दिसम्बर, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में किया जाएगा और 14 दिसम्बर को महिला सम्मेलन का जिला स्तरीय आयोजन सिआम ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
---00---
TagsKota ऊर्जा मंत्रीउद्घाटन अवलोकन प्रदर्शनीराज्य सरकार विकासKota Energy MinisterInauguration Overview ExhibitionState Government Developmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





