राजस्थान

Kota: सरकारी याेजनाओं को लेकर शिक्षा मंत्री करेंगे बातचीत

Admindelhi1
19 Sept 2024 11:59 AM IST
Kota: सरकारी याेजनाओं को लेकर शिक्षा मंत्री करेंगे बातचीत
x
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर होंगे

कोटा: कोटा जिले के विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू, आवासहीन व्यक्तियों की व्यावहारिक समस्याएं जानने और उनके साथ संवाद के लिए आज गुरूवार दोपहर 1 बजे यूआईटी ऑडिटोरियम में आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर होंगे।

कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री इन परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे. मंत्री हर परिवार से बात कर सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानेंगे कि उन्हें लाभ मिल रहा है या नहीं. इन परिवारों की समस्याओं पर चर्चा की जायेगी.

इस कार्यक्रम में नगर निगम कोटा उत्तर एवं दक्षिण तथा कोटा विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री गुरुवार सुबह 9 बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में 68वीं उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे.

Next Story