राजस्थान
Kota: धनखड़ ने कोचिंग सेंटर्स को बताया प्रतिभा का ‘ब्लैक होल’, जताई गहरी चिंता
Tara Tandi
13 July 2025 7:16 AM IST

x
Kota कोटा : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को तेजी से बढ़ते कोचिंग सैंटरों की आलोचना करते हुए उन्हें प्रतिभाओं के लिए ‘पोचिंग सैंटर’ और ‘ब्लैक होल’ करार दिया। धनखड़ का ‘पोचिंग सैंटर’ से परोक्ष तौर पर तात्पर्य यह हो सकता है कि ये प्रतिभाशाली छात्रों को आकर्षित करके उन्हें अपने व्यवसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं। धनखड़ कोटा के रानपुर इलाके में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर कुल 189 विद्याíथयों को डिग्री प्रदान की गईं। धनखड़ ने कहा, ‘मैं नागरिक समाज और जन प्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि वे इस बीमारी (कोचिंग) की गंभीरता को समझें। हमें शिक्षा में विवेकशीलता बहाल करने के लिए एकजुट होना होगा।’
TagsKota धनखड़कोचिंग सेंटर्सबताया प्रतिभाब्लैक होलजताई गहरी चिंताKota Dhankharcoaching centerscalled them talentblack holeexpressed deep concernजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





