राजस्थान

कोटा: नया नोहर में बन्द कमरे में मिली एक व्यक्ति की लाश, इलाके में हड़कंप

Admin Delhi 1
29 March 2022 6:10 PM IST
कोटा: नया नोहर में बन्द कमरे में मिली एक व्यक्ति की लाश, इलाके में हड़कंप
x

राजस्थान: बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहर में एक बंद कमरे में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गई। मृतक की पहचान काशीराम पुत्र बलवंत ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक काशीराम नया नोहरा स्थित पंजाबी ढाबा में 3-4 महीन से काम करता था तथा वहीं पर एक कमरे में रहता था। एक महीने से ढाबा बंद पड़ा है। मृतक वहीं कमरे में रह रहा था। सुबह पडोस में रहने वाले युवक बलराम लश्करी ने पुलिस को सूचना दी। जिसपर पुलिस मय जाप्ते के घटना स्थल पर पहुंची। जहा वह मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान काशीराम (40) निवासी बालाकुण्ड विक्रम किराना स्टोर के पास दादाबाड़ी के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट नही है। संभवत हार्ट अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजन की तलाश की जा रही है।

Next Story