
x
Kota कोटा । सरकार आपके द्वारा समस्या समाधान शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को देवली खुर्द में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रवेश से वंचित 9 छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा से बात कर महाविद्यालय में प्रवेश दिलाया। साथ ही, दोनों वर्गों को बालिका से सह शिक्षा में परिवर्तित किए जाने के प्रस्ताव भेज कर स्वीकृत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
शिक्षा मंत्री को राजकीय महाविद्यालय रामगंज मंडी के प्राचार्य संजय सिंह गुर्जर का पत्र लेकर पहुंचे इन 9 छात्र-छात्राओं ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की घोषणा की अनुपालन में राजकीय महाविद्यालय रामगंजमंडी (सह शिक्षा कला संकाय) में दो अतिरिक्त वर्ग स्वीकृत किए गए थे जिनके अंतर्गत केवल बालिकाओं को ही प्रवेश की अनुमति है। जिससे छात्र इनमें प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।
गत सत्र में भी अतिरिक्त आयुक्त के पत्र के पश्चात अतिरिक्त वर्ग की शेष रिक्त सीटों पर फीस जमा करा चुके छात्रों का प्रवेश हो पाया था। इस वर्ष भी छात्र पुनः प्रवेश से वंचित हैं। अतः इन दोनों वर्गों को सह शिक्षा में परिवर्तित किया जाए तथा प्रवेश से वंचित छात्रों को उक्त अतिरिक्त वर्ग की सीटों पर प्रवेश दिया जाए। इस पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए शिक्षा मंत्री ने अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा से बात कर महाविद्यालय में प्रवेश दिलाया।
TagsKota प्रवेश वंचित 9 छात्रोंकरवाया एडमिशनKota admission denied to 9 studentsgot admissionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





