राजस्थान

तीज से जुड़ी हर जानकारी जानिए

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 1:19 PM GMT
तीज से जुड़ी हर जानकारी जानिए
x
जुड़ी हर जानकारी
तीज... ये हर राजस्थानी के दिल से जुड़ा त्योहार है। लहरिये के शृंगार और घेवर की मिठास का त्योहार है। जयपुर में इस दिन तीज की शाही सवारी निकाली जाती है।
इसे श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हर साल मनाई जाने वाली हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
इस दिन जगह-जगह झूले पड़ते हैं। इस त्योहार में महिलाएं लहरिया और चुनरी में गीत गाती हैं और मेहंदी भी लगाती हैं।
इस बार 19 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा और राजधानी जयपुर में तीज माता की शाही सवारी निकलेगी।
Next Story