राजस्थान

किशनगढ़बास थाना अधिकारी राजीव कुमार को मुण्डावर लगाया गया

Admindelhi1
12 March 2024 12:18 PM IST
किशनगढ़बास थाना अधिकारी राजीव कुमार को मुण्डावर लगाया गया
x
एसपी ने 14 पुलिस कर्मियाें के तबादले की एक सूची सोमवार को जारी की

अलवर: खैरथल-तिजारा एसपी ने 14 पुलिस कर्मियाें के तबादले की एक सूची सोमवार को जारी की है।

एसपी मनीष कुमार चौधरी द्वारा जारी की गई सूची में किशनगढबास थानाधिकारी राजीव कुमार काे मुंडावर, किशनगढबास थाने के द्वितीय थानाधिकारी प्रवीण कुमार काे भी मुंडावर, मुंडावर थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार काे किशनगढबास, ततारपुर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक शिवदयाल काे किशनगढबास, रूपसिंह हैडकांस्टेबल काे पुलिस लाइन से थाना मुंडावर, हैड कांस्टेबल राेशनलाल काे थाना खैरथल से काेटकासिम, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल जितेश, कांस्टेबल हरकेश काे पुलिस लाइन से थाना मुंडावर, कांस्टेबल विजय, कांस्टेबल प्रेम कुमार, कांस्टेबल दिलीप काे ततारपुर से काेटकासिम व कांस्टेबल सचिन काे सीओ कार्यालय किशनगढबास से पुलिस लाइन लगाया है।

Next Story