राजस्थान

किरोड़ी मीणा ने लगाए आईटी में 5 हजार करोड़ के स्कैम के आरोप

Admin Delhi 1
7 Jun 2023 1:00 PM GMT
किरोड़ी मीणा ने लगाए आईटी में 5 हजार करोड़ के स्कैम के आरोप
x

जयपुर: भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने आईटी विभाग में 5 हजार करोड़ रुपए के स्कैम के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वे शिकायतकर्त्ता को लेकर दोपहर 12 बजे ईडी के दफ्तर जाएंगे और शिकायत दर्ज कराएंगे। मामले में सरकार के उच्च स्तर तक तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजकॉम में राजेश सैनी मैनेजर हैं। उनकी बेटी रुचि सैनी के नाम से सरकारी काम का पैसा उठा रहा है। डॉट स्क्वायर नाम की कंपनी बनाकर 1500 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। 22700 वाई-फाई जिसकी प्रत्येक की कीमत 13 लाख है, स्टॉल करने थे। 60 फीसदी भुगतान एडवांस उठा लिया। केवल 72 करोड़ के 5470 डिवाइस ही लगाए। 685 करोड़ कंपनी के पास है, जिसका ब्याज ही माह का 70 लाख आ रहा है। वेंडर की रिपोर्ट पर ही भुगतान हो रहा है। दूसरा घोटाला मैन पॉवर का है। केन्द्र की नीसी नाम की कंपनी है। राजकॉम आवश्यकता बताकर मैन पॉवर रखता है। सौ फीसदी भुगतान उठा रहे हैं, जबकि मैन पॉवर है ही नहीं या योग्य नहीं है। प्रतिमाह चार-चार लाख तक वेतन दिया जा रहा है। कैग में भी इसका पैरा बना। उपनिदेशक प्रद्युम्न सिंह खुद की कंपनी से खेल कर रहे हैं। अपनी पत्नी को भी 1.60 लाख का भुगतान माहवार कर रहे हैं। उपस्थिति भी खुद ही वैरिफाइड करते हैं। मैन पॉवर को प्रदेश दौरे में 2.61 लाख और बाहर 4.95 लाख तक भुगतान हो रहा हैं। इतने तो राष्टÑपति को भी नहीं मिलते। ऐसे ही चाइना मेड पाश मशीनों पर इंडिया मेड बताकर करोड़ों कूटे गए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने अन्य घोटालों के आरोप लगाए। एसीबी में शिकायत हुई, लेकिन उच्च स्तर पर मामले में एफआर लगवा दी गई।

भ्रष्टाचार पर पायलट यात्रा करेंगे तो मैं उनके साथ जाऊंगा: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के भ्रष्टाचार के आरोप पर किरोड़ी ने कहा कि अभी उन्हें पता नहीं क्या हो गया। 30 मई को यात्रा निकालने वाले थे। उनकी आलाकमान से कोई बात हो गई है। अगर वे भ्रष्टाचार को लेकर पदयात्रा निकालेंगे तो मैं भी उनके साथ जाऊंगा। सीएम खुद भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करते हैं तो उन्हें ईडी से परेशानी क्यों है। पेपरलीक में सरकार के विधायक, मंत्री, एसओजी के अधिकारियों पर मैंने नाम लेकर आरोप लगाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ईडी जांच कर रही है, मुंह से जो खाया है वह नाक से निकालेंगे। बिजली, कोयला खरीद, जल जीवन मिशन, खानों में घोटाले हुए हैं।

Next Story