राजस्थान

किरोड़ीलाल अपराधी है, 5 केस लगे हुए हैं: रमेश मीणा

Admin Delhi 1
7 Jun 2023 6:00 PM IST
किरोड़ीलाल अपराधी है, 5 केस लगे हुए हैं: रमेश मीणा
x

जयपुर: राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को पलटवार किया। पीसीसी वॉर रूम पहुंचे मंत्री रमेश मीना ने कहा कि किरोड़ी ने ऐसा बयान पहली बार नहीं दिया है। पहले भी उन्होंने वसुंधरा राजे को कहा था कि नाक से नकसीर निकल जाएगी। किरोड़ी ने वसुंधरा राजे के लिए क्या-क्या नहीं कहा। किरोड़ीलाल का सूर्य अस्त हो चुका है। किरोड़ीलाल अपराधी है, उस पर 5 केस लगे हुए हैं, फिर भी हमारे मुख्यमंत्री, पता नहीं उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं करते? वह रोजाना कुछ ना कुछ बोलता है।

रमेश मीणा ने कहा कि जो खुद अपराधी हो, जो खुद भ्रष्टाचार में फंसा हुआ हो वह सरकार पर आरोप लगाता है और खुले घूम रहा है। हम तो मुख्यमंत्री से कहेंगे कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करें। जो गलत तरीके से गलत दबाव बनाता है, अगर किरोड़ी लाल मीणा की जगह आम आदमी होता और उस पर ऐसे मुकदमे होते तो उसे कोई भी पकड़ लेता। वह पकड़ से बाहर क्यों हो रहा है? किरोड़ीलाल मीणा ने और कैलाश मेघवाल ने तो पहले भी वसुंधरा राजे पर आरोप लगाए थे, क्या उन आरोपों को सब भूल गए।

Next Story