राजस्थान

किडनी गैंग का खुलासा : 11 लोगो की हुई गिरफ़्तारी

Admin2
4 Jun 2022 10:53 AM GMT
किडनी गैंग का खुलासा : 11 लोगो की हुई गिरफ़्तारी
x
'थ्री इडियट्स' से प्रेरित था आरोपी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दिल्ली से ऑपरेट किए जा रहे एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो डॉक्टर शामिल हैं। इनमें से एक डॉक्टर दिल्ली के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस भी कर रहा है। जबकि दूसरे की अभी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी नहीं हुई है। इन सभी आरोपियों को दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड तीन राज्यों से पकड़ा गया है। मामले में अभी और भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। इस मामले का सबसे पहले 29 और 30 मई को एनबीटी ने खबर छापकर खुलासा किया था।

पुलिस ने सोनीपत जाकर इस ओटी का भंडाफोड़ किया। यहां से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चार लोगों को बचाया भी गया। जिनकी किडनी निकालने के लिए यहां लाया जा चुका था। किडनी निकालने के लिए रैकेट शिकार में फंसाए गरीब लोगों को दो से तीन लाख रुपये प्रति किडनी देता था। फिर निकाली गई किडनी को 20-30 लाख और इससे भी अधिक कीमत पर जरूरत लोगों को बेचते थे।
Next Story