राजस्थान

बहला-फुसलाकर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया

Admin Delhi 1
6 Jun 2023 11:46 AM IST
बहला-फुसलाकर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया
x

नागौर न्यूज: नागौर की महिला थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के बाद उसके साथ रेप करने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। महिला थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 25 मई को पीड़िता की मां की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि थाम्बोलाई नाड़ी के पास रहने वाले मोनू पुत्र मनू खां उसकी नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले गया।

इसके बाद उसके साथ जबरन रेप कर डाला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। पुलिस ने बालिका का मेडिकल करवाया, इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की।

आखिर में पुलिस की टीम ने आरोपी 21 साल के मोनू पुत्र मनू खां को नागौर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के जुटाए साक्ष्य सहित पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट को तैयार कर कोर्ट में पेश करेगी।

Next Story