राजस्थान

जैसलमेर में पोकरण दौरे पर रहे केश कला बोर्ड अध्यक्ष

Shreya
17 July 2023 8:17 AM GMT
जैसलमेर में पोकरण दौरे पर रहे केश कला बोर्ड अध्यक्ष
x

जैसलमेर: जैसलमेर राजस्थान के केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत रविवार को पोकरण और रामदेवरा के दौरे पर रहे। इस दौरान उनका समाज बंधुओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया गया। राज्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं एक से बढ़कर एक हैं। जिनसे हर वर्ग को राहत मिल रही है। चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है। राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।बाबा की समाधि के दर्शन करेंगे राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत ने लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर प्रदेश में अमन चेन की दुआ मांगेंगे। इस दौरान वो रात्रि विश्राम भी रामदेवरा में कर कल जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।

आज से फिर मानसून के एक्टिव होने की संभावना

जैसलमेर में एक बार बरसात का दौर शुरू होने के बाद थमने से उमस से हर किसी के हाल बेहाल है। ऐसे में आज से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते आमजन को पिछले दिनों से तेज हुए उमस व गर्मी के असर से निजात मिल सकती है। मानसून के प्रवेश के बाद बरसात का दौर थमने से जैसलमेर में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया था। ऐसे में मौसम विभाग की शनिवार व रविवार को मानसून एक्टिव होने की संभावना के चलते आमजन को राहत की सांस मिली है। शुक्रवार को भी जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.1 व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार मानसून से पहले ही अच्छी बरसात होने के बाद अब बरसात की संभावना के चलते किसानों के चेहरे खिल गए है।

Next Story