राजस्थान

नए जिले के गठन के बाद केकड़ी वालों ने की डॉ. रघु शर्मा की जय, गहलोत का आभार

Rounak Dey
19 March 2023 3:14 PM IST
नए जिले के गठन के बाद केकड़ी वालों ने की डॉ. रघु शर्मा की जय, गहलोत का आभार
x
जीएस संधू समिति और इस कार्यकाल में भी रामलुभाया समिति को ज्ञापन दिया गया था.
केकड़ी : सीएम अशोक गहलोत द्वारा केकड़ी को जिला बनाने की घोषणा के बाद केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है. जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने डॉ. रघु शर्मा का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के गांवों व कस्बों में लोगों ने पटाखे फोड़ कर व मिठाइयां खिलाकर खुशी मनाई. हाल ही में डॉ रघु शर्मा ने जिला निर्माण को लेकर सीएम अशोक गहलोत को 1.81 लाख हस्ताक्षर वाला मांग पत्र सौंपा था.
डॉ रघु पिछले 15 साल से केकड़ी को जिला बनाने की मांग कर रहे थे. इससे पहले 2012 में भीजीएस संधू समिति और इस कार्यकाल में भी रामलुभाया समिति को ज्ञापन दिया गया था.
Next Story