राजस्थान

केन्द्रीय विद्यालय दौसा में कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजित

Tara Tandi
21 Aug 2023 12:24 PM GMT
केन्द्रीय विद्यालय दौसा में कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजित
x
केन्द्रीय विद्यालय दौसा प्राचार्य के एल मीना नें बताया कि केन्द्रीय विद्यालय दौसा में सोमवार को रूट्स 2 रूट्स द्वारा आयोजित कथक नृत्य कार्यशाला के अंतर्गत प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. साक्षी सिंह द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना की भाव - भंगिमा प्रस्तुत करके किया।
इसके बाद में डॉ. साक्षी सिंह ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी और विद्यार्थियों को नृत्य के विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया । नृत्य की प्रस्तुती के बाद श्री ऎश्वर्य आर्य द्वारा पखावज वाद्य यंत्र को बजाकर विभिन्न प्रकार की मनमोहक प्रस्तुति को संगत प्रदान करते हुए वाद्ययंत्र से सम्बंधित जानकारी देकर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया। केन्द्रीय विद्यालय दौसा प्राचार्य के द्वारा सभी कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
Next Story