राजस्थान

अजमेर में कटारिया ने किया ध्वजारोहण

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 4:09 PM IST
अजमेर में कटारिया ने किया ध्वजारोहण
x

अजमेर: राजस्थान में अजमेर के पुलिस लाइन स्थित नव विकसित मैदान पर आज 74वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली।

श्री कटारिया ने राज्यपाल संदेश के पठन के बाद स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान तथा खेलकूद, सामाजिक तथा सरकारी क्षेत्र में काम करने वाली 67 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने लोक नृत्य, सामूहिक नृत्य व शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया।

Next Story