राजस्थान

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कारगिल विजय दिवस पर होगा कार्यक्रम

Shreya
25 July 2023 6:15 AM GMT
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कारगिल विजय दिवस पर होगा कार्यक्रम
x

अलवर: अलवर 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बहरोड़ में "कारगिल विजय दिवस" कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें युद्ध में शामिल शहीद सैनिकों, वीरता पदक विजेताओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर शिवराम वर्मा ने बताया कि 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान क्षेत्र के कई शूरवीरों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए और जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस युद्ध में राठ क्षेत्र के कई सैनिकों ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे शहीदों की वीरांगनाओं और युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को 26 जुलाई को "कारगिल विजय दिवस" पर सम्मानित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक सैनिकों की भागीदारी का आह्वान किया है।

अलवर शहर में शाम को बारिश से भीगी सड़कें

अलवर| शहर में सोमवार शाम को बारिश हुई। जिससे तापमान में आई गिरावट से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। पिछले दिन की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.6 और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रात 9 बजे शहर का तापमान लुढ़ककर 28 डिग्री पर आ गया। इस प्रकार बारिश के बाद तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट आई। शहर में सूर्योदय के कुछ देर बाद ही धूप निकल आई थी। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश बढ़ती गई। लोग दिनभर गर्मी और उमस से परेशान रहे। शाम 7 बजे मौसम बदला और आकाश में बादल छा गए। शाम 7.30 बजे करीब बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब 20 मिनट तक चला।

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग

अलवर| अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक शिक्षा महासंघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मंेद्र प्रधान और यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश से मिला। जिसमें यूजीसी रेगुलेशन 2018 की विसंगति निवारण समिति की रिपोर्ट जारी करने, करियर एडवांसमेंट योजना के लिए यूजीसी रेगुलेशन 2010 के विकल्प की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने एवं रिफ्रेशर तथा ओरियंटेशन कोर्स की छूट 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने जैसी उच्च शिक्षा के शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान शीघ्र करने की मांग की।

Next Story