राजस्थान
चूरू टोल प्लाजा के पास पलटा जुगाड़: दो लड़कियां घायल, टायर रिआयक्स से हुआ हादसा
Mohammed Raziq
29 Sept 2023 1:18 PM IST

x
जुगाड़: दो लड़कियां घायल, टायर रिआयक्स से हुआ हादसा
राजस्थान सादुलपुर में नेशनल हाईवे 52 पर स्थित लसेड़ी टोल प्लाजा के पास एक जुगाड़ पलट गया। हादसे में हरियाणा के करनाल शहर के एक मजदूर परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जुगाड़ में पांच लोग सवार थे। जिनमें से दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के पैरामेडिकल स्टाफ डॉ. नरेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
बाइक के पीछे काठ की ट्रॉली जैसी व्यवस्था करके चलाए जाने वाले इस साधन को संजू कुमार चला रहा था। पीछे की ट्रॉली में उसकी पत्नी अमिता, 7 साल की सुमन, 4 साल की बेटी सन्ना और एक बेटा सवार था। ये लोग इसी जुगाड़ पर रामदेवरा और अन्य स्थानों पर जाकर वापस करनाल जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास इस जुगाड़ का बैलेंस बिगड़ गया और फुटपाथ से टकरा गया। हादसे में जुगाड़ का टायर फट गया और वह पलट गया। हादसे में सुमन और सन्ना को चोट आई है। इसके अलावा संजू कुमार के भी मामूली चोट लगी है। मां और बेटा सुरक्षित बच गए।
Next Story





