राजस्थान

जोशी ने बनाई नई टीम, सांसदों सहित 29 अनुभवी चेहरे शामिल

Admin Delhi 1
2 July 2023 8:29 AM GMT
जोशी ने बनाई नई टीम, सांसदों सहित 29 अनुभवी चेहरे शामिल
x

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस टीम को जोशी ने 2023 के रण के लिए विजय संकल्प टीम का नाम दिया है। प्रदेश पदाधिकारियों की इस सूची में कद्दावर सांसदों एवं नेताओं को शामिल किया गया है। टीम में संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं, अनुभवी एवं मजबूत चेहरों को जगह मिली है, जिसमें अनुसूचित जाति, जन जाति एवं ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक महत्व दिया है। प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, पांच प्रदेश महामंत्री, 11 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष शामिल किए गए है। हालांकि टीम में कई पुराने नाम भी शामिल है। वहीं पांच को यथावत रखा गया है। नई टीम को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बधाई दी है।

जोशी की ये टीम:

प्रदेश उपाध्यक्ष: बाबा बालकनाथ योगी, सुखवीर जौनपुरिया, सी.आर. चौधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजय पाल, मुकेश दाधीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभुलाल सैनी, जितेन्द्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी।

प्रदेश महामंत्री: भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी, जगवीर छाबा, दामोदर अग्रवाल, मोतीलाल मीणा।

प्रदेश मंत्री: विजेन्द्र पूनिया, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानुप्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, महेन्द्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनंतराम विश्नोई, कृष्णा कटारा, पिंकेश पोरवाल।

कोषाध्यक्ष: पंकज गुप्ता

सह कोषाध्यक्ष: डॉ. श्याम अग्रवाल

Next Story