राजस्थान
Jodhpur: जोधपुर आगमन पर अशोक गहलोत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Admindelhi1
26 May 2026 5:56 PM IST

x
जोधपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत समारोह
जोधपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मान दिया गया। इसके बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मथुरादास माथुर अस्पताल गए। जहां अस्पताल में भर्ती उनके भांजे रणवीर कच्छवाह की कुशलक्षेम पूछी।
पूर्व सीएम गहलोत के जोधपुर आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम ने सभी से अपनी चिरपरिचित शैली में मुलाकात की। कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर को ही जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
Tagsजोधपुरआगमनअशोक गहलोतकार्यकर्ताओंस्वागतJodhpurarrivalAshok Gehlotworkerswelcomeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





