राजस्थान

जोधपुर: अडाण पर काम कर रहे श्रमिक की गिरने से हुई मौत

Admin Delhi 1
2 April 2022 4:18 PM IST
जोधपुर: अडाण पर काम कर रहे श्रमिक की गिरने से हुई मौत
x

राजस्थान बुलेटिन: शहर के चौखा गांव में शनिवार की सुबह अडाण पर कार्य कर रहा एक मजदूर नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस मजदूर की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मूलत: प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा स्थित डिगोर का खेडा हाल चौखा गांव निवासी 25 साल का खानूराम पुत्र वेलूराम मीण यहां कमठा मजदूरी करता था। वह सुबह कार्य करते अडाण से नीचे गिर गया।

इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई गणेश मीण की तरफ से मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।

Next Story